गोवा अग्निकांड दिल्ली के लिए चेतावनी!, MCD में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सुरक्षा स्थिति पर जताई चिंता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09 December 2025): गोवा में हाल ही में हुए भीषण आग हादसे के बाद राजधानी दिल्ली में आग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहा है कि यह घटना दिल्ली के लिए एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते फायर सेफ्टी को लेकर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो दिल्ली में किसी भी दिन ऐसा हादसा दोहराया जा सकता है।
दिल्ली में फायर-NOC की स्थिति बेहद खतरनाक
अंकुश नारंग ने अपने पत्र में बताया कि राजधानी में करीब 1000 लाइसेंसधारी होटल, क्लब, बार और रेस्टोरेंट चल रहे हैं, लेकिन इनमें से केवल 52 होटल और 38 क्लबों के पास ही वैध फायर-NOC है। बाकी प्रतिष्ठान या तो बिना NOC के चल रहे हैं या एक्सपायरी के बाद भी खुले हुए हैं। यह स्थिति आग सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद चिंताजनक है और लाखों लोगों की जान को जोखिम में डालती है।
दिल्ली में कुल 347 बैंक्वेट हॉल हैं, जिनमें से सिर्फ 215 के पास सक्रिय फायर-NOC है। शेष 132 बैंक्वेट हॉल बिना किसी अनुमति के संचालन कर रहे हैं। नारंग ने कहा कि शादियों और आयोजनों के चरम सीजन में यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। उन्होंने चेताया कि यह स्थिति दिल्ली की 2 करोड़ से ज्यादा आबादी के लिए सीधा खतरा है।
MCD में LOP ने उठाई 5 बड़ी मांगें, तत्काल कार्रवाई पर जोर
अंकुश नारंग ने MCD शीर्ष अधिकारियों से मांग की है कि दिल्ली में फायर-NOC की पूरी स्थिति का तत्काल ऑडिट किया जाए। बिना NOC चल रहे प्रतिष्ठानों पर तुरंत कार्रवाई हो, 15 दिनों में फायर सेफ्टी कंप्लायंस रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, अवैध प्रतिष्ठानों पर सीलिंग या प्रॉसिक्यूशन किया जाए और MCD-DFS-Licensing विभागों की एक संयुक्त टास्क फोर्स तुरंत गठित की जाए ताकि कार्रवाई तेज़ी से हो सके।
अधिकारी कार्रवाई में देरी करेंगे तो बड़ा हादसा तय
उन्होंने अपने पत्र में चेतावनी दी कि नगर निगम अगर समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो गोवा जैसा दुखद हादसा किसी भी दिन दिल्ली में दोहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले शहर में फायर सेफ्टी की अनदेखी बेहद घातक साबित हो सकती है।
गोवा घटना ने पूरे देश को झकझोरा
गोवा की घटना में आग सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। अब यह घटना पूरे देश में आग सुरक्षा के मानकों को लेकर बहस का मुद्दा बन गई है। दिल्ली में भी इस घटना के बाद फायर-NOC की खराब स्थिति सार्वजनिक हुई है। नागरिकों और विपक्ष दोनों का कहना है कि MCD और DFS को मिलकर तुरंत बड़े कदम उठाने होंगे, ताकि दिल्ली सुरक्षित शहर बन सके और किसी भी संभावित त्रासदी को टाला जा सके।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।