प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी क्यों कहा, “मोदी पहले जैसे पीएम नहीं रहे”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 December 2025): संसद के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्”के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित विशेष चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर राजनीतिक घमासान देखने को मिला। इस बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखे प्रहार किए।

वंदे मातरम् पर क्यों हो रही बहस

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सदन में वंदे मातरम पर बहस इसलिए हो रही है क्योंकि बंगाल में चुनाव नज़दीक हैं और प्रधानमंत्री अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और बलिदानियों पर नई लड़ाई छेड़ने की कोशिश कर रही है, जिससे जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाया जा सके।

लोगों का ध्यान भटका रही मोदी सरकार

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश की समस्याओं से निपटने के बजाय लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले जैसे प्रभावशाली नहीं रहे और उनकी नीतियों से देश कमजोर होता दिख रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा, “सत्ता में बैठे मेरे साथी चुप हैं, क्योंकि अंदर ही अंदर उन्हें भी शर्म महसूस हो रही है। देश के लोग दुखी और परेशान हैं, लेकिन आप समाधान देने के बजाय बहसों से ध्यान मोड़ रहे हैं।”

मोदी अच्छे वक्ता हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वंदे मातरम देश के हर कान में गूंजता है, इस पर बहस की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी अच्छे वक्ता हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी चुनाव के लिए है, हम देश के लिए हैं। चाहे जितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठकर आपकी सोच से लड़ते रहेंगे—आप हमें रोक नहीं सकते।”

इस बहस ने संसद में राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया, जहां ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान के साथ-साथ चुनावी रणनीतियों और जन मुद्दों पर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।