National News (04 दिसंबर 2025): पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई इस योजना के तहत 1 दिसंबर 2025 तक 30 लाख से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 23.09 लाख कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, पेटीएम, पेनियरबाय, भारतपे और फोनपे जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किए गए हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 6.8 लाख से अधिक विश्वकर्मा कारीगरों और शिल्पकारों को 22 करोड़ रुपये से अधिक की डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही ओएनडीसी, फैबइंडिया, मीशो आदि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाभार्थियों को ऑनलाइन मार्केटिंग सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके उत्पादों को घरेलू और वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिली है। इसी क्रम में 30 हजार से अधिक विश्वकर्मा लाभार्थियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM Portal) पर भी जोड़ा गया है, जिससे उनकी पहुंच संस्थागत खरीदारों तक बढ़ी है।
एमएसएमई क्षेत्र की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के लिए ‘चैंपियंस पोर्टल’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पोर्टल न केवल शिकायतों के समाधान में सहायक है, बल्कि सरकारी योजनाओं और नीतियों को अपनाने में एमएसएमई वर्ग को सहायता प्रदान करता है। अंग्रेजी और 22 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह पोर्टल 69 राज्य नियंत्रण कक्षों की मदद से देशभर में सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब तक 26 नवंबर 2025 तक इस पोर्टल को 1,59,577 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 99.24% (1,58,372) मामलों का समाधान किया जा चुका है। विभिन्न सरकारी और निजी बैंक, सीपीएसई तथा अन्य संस्थानों ने भी इस पोर्टल के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से यह जानकारी साझा की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।