13 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (03/12/2025): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर, अतुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आगामी 13 दिसंबर 2025 को जनपद गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसील स्तरों पर किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिला जज एवं सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से ऐसे मामलों का निस्तारण (Disposal) किया जाएगा, जिनका समाधान सुलह-समझौते के जरिए संभव है।

उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रूप से शमनीय आपराधिक वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बिजली एवं जल संबंधित प्रकरण, धारा 138 एन.आई. एक्ट के मामले, भू-राजस्व विवाद, सेवा संबंधी मामले तथा प्री-लिटीगेशन स्तर के प्रकरण सम्मिलित होंगे।

इसके अतिरिक्त, ऐसे अन्य विवाद भी लोक अदालत में रखे जा सकते हैं, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति (Mutual Consent) के साथ समाधान के इच्छुक हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण तरीके से न्याय प्रदान करना है, जिससे पक्षकारों का समय और धन दोनों की बचत हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।