New Delhi News (29 November 2025): दिल्ली में MCD उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानसभा की याचिका एवं अनुमान समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय में बैजयंत पांडा की मौजूदगी में गुप्ता ने औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। वे AAP के कर्नाटक प्रभारी भी थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद गुप्ता ने AAP पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूब चुकी है और नेतृत्व जनता से दूर हो चुका है। उन्होंने कहा, “अब भाजपा के साथ विकास और राष्ट्रवाद की राह पर आगे बढ़ेंगे।” भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “आप की ‘आपदा’ अब भाजपा की ताकत बनेगी।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश गुप्ता भावुक दिखाई दिए और AAP छोड़ने के पीछे की वजह बताते-बताते उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, “AAP अब उन लोगों की भी परवाह नहीं करती जिन्होंने अन्ना आंदोलन में अपनी नौकरी छोड़कर काम किया था। पार्टी अब अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती, बल्कि ‘यूज़ एंड थ्रो’ की नीति अपनाती है।” उन्होंने दावा किया कि AAP में ऐसे कई लोग हैं जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन डर या दबाव के कारण सामने नहीं आ पा रहे।
गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब उनका फोन तक नहीं उठाते थे और उनसे मिलने तक नहीं दिया जाता था। “10 साल की मेहनत पर दोनों नेताओं ने एक झटके में पानी फेर दिया,” यह कहते हुए वे भावुक हो गए। मौके पर मौजूद भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को MCD उपचुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।