तड़फा- तड़फा कर मारना मानव का कार्य हो सकता है? | हलाल नीति पर बड़ा सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27 नवंबर, 2025): विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर हलाल प्रमाणन (Halal Certification) और ‘हलाल–ओनली’ नीति को लेकर कई गंभीर प्रश्न उठाए। अपने X पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि विभिन्न सरकारी, अर्ध–सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और कई निजी प्रतिष्ठानों में हलाल–प्रोसेस्ड मांस (Processed Meat) की अनिवार्यता से गैर–मुस्लिम समुदायों, विशेषकर पारंपरिक मांस व्यापार से जुड़े SC/ST समूहों के आजीविका अधिकार (Livelihood Rights) प्रभावित हो रहे हैं।

बंसल ने हलाल प्रमाणन की शर्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे एक विशेष धार्मिक पद्धति को बढ़ावा मिलता है और यह नीति संविधान के धर्मनिरपेक्ष (Secular) मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने भारतीय रेल (Indian Railways) में परोसे जाने वाले नॉन–वेज भोजन में हलाल मांस की अनिवार्यता पर भी सवाल उठाया।

अपने पोस्ट में उन्होंने इसे ‘धार्मिक पक्षपात’ बताते हुए पूछा कि क्या जट्का मांस (Jhatka Meat) को भी समान रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि किसी भी खाद्य उत्पाद, दुकान या रेस्तरां पर स्पष्ट रूप से यह उल्लेख होना चाहिए कि परोसा या बेचा जा रहा मांस हलाल है या जट्का, ताकि उपभोक्ता अपनी मान्यताओं के अनुसार चुनाव कर सकें।

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध या खुले में होने वाली पशु–हत्या पर भी रोक लगाने की मांग की और प्रश्न उठाया कि “क्या किसी जानवर को तड़फ़ा–तड़फ़ा कर मारना मानव का कार्य हो सकता है?”

हलाल बनाम जट्का को लेकर यह बहस पहले भी कई बार उठ चुकी है, और विनोद बंसल का यह बयान एक बार फिर इस मुद्दे को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ले आया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।