गौतमबुद्धनगर पुलिस का संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार: 3 अरब से अधिक की संपत्ति कुर्क
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (25 नवंबर 2025): गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार चल रही सख़्त मुहिम ने बड़े परिणाम देने शुरू कर दिए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में “ज़ीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance)” नीति के तहत गुण्डा अधिनियम (Goonda Act) और गैंगस्टर अधिनियम (Gangster Act) के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 तक बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है, जिसमें भारी संख्या में अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 01 जनवरी 2023 से 24 नवंबर 2025 तक कुल 568 अभियुक्तों को जिला बदर (Exterment Order) किया गया, जबकि 265 अपराधियों की थाना हाजिरी सुनिश्चित की गई, जिससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। इसके साथ ही विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुल 65 प्रकरणों में 3 अरब 33 करोड़ 84 लाख 79 हजार 465 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई, जो संगठित अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।
वर्षवार विवरण बताता है कि 2023, 2024 और 2025 में जिला बदर और थाना हाजिरी की कार्रवाई लगातार तेज़ हुई है। अवैध संपत्तियों की कुर्की (Confiscation) में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई—2023 में 81 करोड़, 2024 में 1 अरब 32 करोड़, और 2025 में 1 अरब 19 करोड़ रुपये से अधिक की माफिया संपत्ति को जब्त किया गया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया कि अपराध, माफिया गतिविधियों और जन-शांति भंग करने वाले तत्वों के प्रति पुलिस का रुख अत्यंत कठोर है, और इसी दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस व्यापक कार्रवाई का उद्देश्य कमिश्नरेट क्षेत्र में सुरक्षित, नियंत्रित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।