“पिता का अपमान” दुल्हन ने ठुकराई शादी, फिर क्या हुआ?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/11/2025): वाराणसी के एक विवाह मंडप में खुशी का माहौल तब मातम में बदल गया जब दुल्हन चाँदनी ने पिता के अपमान के बाद शादी से साफ इंकार कर दिया। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी हो चुकी थीं। परिवारजन, रिश्तेदार, मुंबई से आई मौसी-मामा सहित सभी मेहमान विवाह में शामिल थे। विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक विवाद ने पूरी शादी की खुशी को गहरे सदमे में बदल दिया।

दुल्हन के पिता राजेंद्र के मुताबिक, दूल्हे रोहित जायसवाल के पिता ने तिलक में चढ़ाए गए पैसों को लेकर उनके साथ सरेआम बदसलूकी की। आरोप है कि मात्र 20–25 हजार रुपये के लिए दहेजखोरी का दबाव बनाया गया और इसी बात पर दूल्हे पक्ष ने उन्हें अपमानित कर दिया। दुल्हन चाँदनी ने पिता की बेइज्जती देखकर तुरंत विदाई से इंकार कर दिया और कहा कि ऐसी शादी स्वीकार नहीं जहाँ लड़की के पिता का सम्मान ही सुरक्षित न रह सके।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मामला शांत कराया गया। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि तिलक में दिया गया पैसा दूल्हे पक्ष ने लेने के बाद वापस तक नहीं किया और सारी इज्जत मिट्टी में मिल गई। परिवार का कहना है कि शादी में उनका काफी खर्च हुआ है और अब वे चाहते हैं कि उनका खर्च लौटाया जाए तथा दहेज की मांग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

फिलहाल पुलिस ने दूल्हे रोहित जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन पक्ष ने मांग की है कि ऐसे दहेजलोभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, ताकि आगे किसी बेटी के घर जाकर कोई भी परिवार इस तरह की बेइज्जती न कर सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।