Delhi Pollution: BJP सांसद कमलजीत सहरावत ने विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 November 2025): दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है। भाजपा नेता कमलजीत सहरावत ने राजधानी की हवा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार प्रदूषण कम करने के ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समय से पहले सड़कों पर पानी छिड़काव, यांत्रिक सफाई और अन्य नियंत्रण उपाय शुरू कर दिए गए हैं। उनके अनुसार, मौजूदा खराब हवा की स्थिति को सुधारने के लिए एक विशेष कमेटी भी सक्रिय रूप से काम कर रही है।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली की जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा प्रशासन किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार राजधानी की आबो-हवा सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाएगी और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण से जुड़े सभी उपाय समय पर और प्रभावी तरीके से लागू किए जाएं।

भाजपा नेता ने इस मुद्दे पर विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “जो लोग आज भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, वे खुद 11 साल तक शासन में रहकर कोई ठोस समाधान नहीं दे पाए।” शहरावत ने विपक्ष से अपने रिपोर्ट कार्ड पर नज़र डालने की नसीहत देते हुए दावा किया कि वर्तमान सरकार प्रदूषण नियंत्रण में पारदर्शिता और कार्रवाई दोनों पर बराबर ध्यान दे रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।