Google नहीं अब Creators तय करेंगे आपकी खरीदारी!

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18/11/2025): भारत में खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। जहाँ पहले लोग किसी भी सामान की जानकारी के लिए Google पर सर्च करते थे या अपने आस-पड़ोस की दुकानों पर भरोसा करते थे, वहीं अब सोशल मीडिया क्रिएटर्स लोगों की खरीदारी के बड़े फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं।

नए डेटा के अनुसार, FY 2004 में भारत की कुल उपभोग व्यय (Consumption Expenditure) करीब $2 ट्रिलियन थी। तब खरीदारी ज्यादातर ज़रूरत के हिसाब से और पारंपरिक स्रोतों पर आधारित थी। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं—अब लगभग 20% खरीदारी Influencers और Creators की सिफारिशों के आधार पर होती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक यह संख्या बढ़कर 40% तक पहुँच सकती है, यानी देश में लगभग हर दूसरी खरीद influence-based होगी।

भारत में इस समय 25 लाख से अधिक क्रिएटर्स सक्रिय हैं—चाहे वह चाय बेचने वाला स्ट्रीट वेंडर हो, वड़ा पाव बनाने वाला छोटा बिज़नेस, या फिर करोड़ों सब्सक्राइबर्स वाले बड़े लाइफस्टाइल YouTubers। इनके वीडियो, रील्स और रिव्यू देखकर लोग मोबाइल से लेकर मेकअप, फैशन से लेकर फूड—हर तरह की खरीदारी कर रहे हैं।

अब उपभोक्ता Google पर सर्च करने से पहले Instagram और YouTube पर Creators की राय देखना पसंद करते हैं। क्रिएटर्स की यह बढ़ती ताकत न सिर्फ ब्रांड्स के मार्केटिंग मॉडल को बदल रही है, बल्कि भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को भी नए स्तर पर ले जा रही है।

इस बदलाव का संकेत साफ है, भारत में शॉपिंग का भविष्य अब Search Engine नहीं, बल्कि Creator Engine तय करेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।