अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया: देवेंद्र यादव, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 दिसंबर, 2024): दिल्ली न्याय यात्रा के 25वें दिन उत्तम नगर विधानसभा में केएफसी रामा पार्क नवादा से शुरु होकर सत्या प्रोपर्टीज संजीवनी स्कूल मोहन गार्डन, गोयला डेयरी से होकर मैन बिजवासन गुड़गांव रोड़ पर समापन हुआ। उत्तम नगर विधानसभा, द्वारका विधानसभा और मटियाला विधानसभा में यात्रा निकाली गई।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जहां-जहां यात्रा पहुंच रही है लोगों का हुजुम न सिर्फ समर्थन के लिए पहुंचा है बल्कि अपने दुख, पीड़ा और परेशानियों को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ साझा कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि लोगों का कांग्रेस में विश्वास एक बार फिर लौट रहा है और इसी विश्वास के साथ हम 2025 में जनता के सहयोग और समर्थन से वापसी करेंगे। जनता अपने दुखों को साझा वहीं करती है जहां उसको अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का हर वर्ग मौकापरस्त और भ्रष्ट केजरीवाल के संरक्षण वाली सरकार से परेशान है। टूटी सड़कें, गंदा पानी, अनाधिकृत कालोनियों की बदहाली, प्रदूषण, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था, परिवहन में डीटीसी बसों की कमी, मेट्रो को बढ़ाने में नाकाम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को पूरे 11 वर्ष झूठे वादे करके धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कुशासन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, यौन शोषण जैसी गतिविधियों और दिल्ली के विकास की अनदेखी करने के बाद दिल्ली 4 कदम पीछे चली गई है जबकि 11 वर्षों जिस तरह के सपने पेरिस लंदन बनाने के केजरीवाल ने दिखाए थे दिल्ली 4 कदम आगे बढ़नी चाहिए थी, जिसमें आम आदमी पार्टी पूरी तरह से विफल साबित हुई।

आगे देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाना, शराब के ठेके खोलना, प्रदूषण में नम्बर वन, अपराध में नम्बर वन, गंदगी में नम्बर वन, रेप केपिटल जैसी ख्यातियां में दिल्ली का विकास किया है। 11 वर्षों में दिल्ली वालों को बेरोजगारी मिली है, महंगाई बढ़ी है, भ्रष्टाचार के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी जेल का सफर कर चुके है। महिला अपराध बढ़ रहे है, महिलाएं घर और सड़कों पर कहीं भी सुरक्षित नही है। महिलाओं की रसोई से सब्जी और दाले गायब हो रही है। युवा बेरोजगारी से परेशान है महिलाएं उत्पीड़न झेल रही है, वृद्धों को पेंशन नही मिल रही और गरीब राशन को तरस रहा है।

अध्यक्ष यादव ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अजीविका कमाने वाले और रेहड़ी पटरी वालों को निगम और पुलिस की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। रेहड़ी वाला, सब्जीवाला, पकौड़े वाला, चाय वाला, मोची, नाई, दर्जी हर आदमी आज सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से परेशान है। छोटा व्यापारी, छोटे मोटे काम करने वाले, दुकानदार हर वर्ग आज आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और जीएसटी को गलत तरीके से लागू करने पर परेशान है। गंदा पानी, बिजली की बढ़ी दरें, व्यवासियक बिजली बिल तीन गुणा अधिक आ रहे है। शीला सरकार के दौरान जहां औसतन प्रति यूनिट 5 रुपये था आज प्रति यूनिट 10 रुपये वसूल रही है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।