SBI पेंशन योजना पर वायरल दावा गलत!, ₹25,000 मासिक पेंशन संभव नहीं

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (14/11/2025): SBI या किसी सरकारी पेंशन योजना में मात्र ₹50,000 का एक-मुश्त निवेश करने पर ₹25,000 की मासिक पेंशन प्राप्त की जा सकती है। वित्तीय विशेषज्ञों और उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह दावा भ्रमित करने वाला और तथ्यात्मक रूप से गलत पाया गया है।

SBI Life की “सरल पेंशन” योजना एक सिंगल प्रीमियम इमीडिएट एन्युटी प्लान है, जिसमें एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर नियमित पेंशन मिलती है। योजना के आधिकारिक उदाहरण में देखा गया है कि यदि कोई व्यक्ति ₹10 लाख का एकमुश्त निवेश करता है तो उसे लगभग ₹60,560 वार्षिक, यानी लगभग ₹5,000 मासिक पेंशन प्राप्त होती है। इससे स्पष्ट है कि ₹10 लाख निवेश पर लगभग ₹5,000 मासिक प्राप्त होते हैं, इसलिए ₹50,000 निवेश पर ₹25,000 मासिक पेंशन मिलना पूरी तरह असंभव है।

यदि किसी व्यक्ति को ₹25,000 मासिक पेंशन चाहिए हो, तो अनुमानित तौर पर निवेश राशि ₹50 लाख के आसपास हो सकती है, जो उपलब्ध आंकड़ों के अनुरूप है। ऐसे में ₹50,000 निवेश पर ₹25,000 मासिक पेंशन जैसे दावे केवल भ्रामक प्रचार या गलतफहमी का परिणाम हैं।

नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी पेंशन योजना में निवेश करने से पहले आधिकारिक ब्रोशर, शर्तें और एन्युटी दरों की जांच अवश्य करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी आकर्षक ऑफर पर भरोसा करने से पहले योजना की प्रामाणिकता की पुष्टि करना आवश्यक है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।