दिल्ली में एकबार फिर धमाके की आवाज, जांच में पुलिस को क्या मिला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 November 2025): दिल्ली के महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को सुबह 9:18 बजे सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। हालांकि, हाल ही में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के बाद से दिल्लीवासी पहले ही दहशत में हैं। ऐसे में महिपालपुर में धमाके जैसी आवाज ने राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।