ITS डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी -नई उमंग, नई पहचान के साथ नए सत्र के छात्रों का स्वागत
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, हाॅस्प्टिल एंड रिसर्च सैंटर, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 7 नवम्बर 2025 को बीडीएस 2024 बैच के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बीडीएस 2025 बैच के प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “नई उमंग, नई पहचान“ रखी गई, जिसका उद्देश्य नए छात्रों का काॅलेज परिवार में स्वागत करना, उनके मन में उत्साह जगाना और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर बीडीएस प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के सभी छात्र, संस्थान के सभी शिक्षक और सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फे्रशर्स पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह काॅलेज संस्कृति का प्रतीक है, जो पुराने और नए छात्रों के बीच दोस्ती और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी छात्रों को अपनी पढाई और भविष्य के लक्ष्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और फैशन शो जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रथम वर्ष के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जोशीले प्रदर्शन किए, जिनमें डांस, मिमिक्री और समूह गीत शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य
आकर्षण मिस्टर फ्रेशर- पलिन विक्रम सिंह और मिस फ्रेशर- न्यासा वर्मा प्रतियोगिता रही, जिसमें नए छात्रों ने आत्मविश्वास, शैली और बुद्धिमता का परिचय दिया।
आई0टी0एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा फ्रेशर्स पार्टी हमारे काॅलेज की उस परंपरा का प्रतीक है, जहां शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी समान बल दिया जाता है। इस तरह के आयोजन छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम
वर्क का महत्व सिखाते हैं।
टिप्पणियाँ बंद हैं।