दो भाइयों ने दी MDH और Everest को चुनौती: ‘Zoff Foods’ ने बदल दी मसालों की दुनिया!
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (10/11/2025): भारत के मसाला बाजार में जहां दशकों से MDH और Everest जैसे दिग्गज ब्रांडों का दबदबा रहा है, वहीं दो भाइयों आकाश और आशीष अग्रवाल ने अपनी कंपनी Zoff Foods के ज़रिए इस उद्योग में एक नई क्रांति ला दी है।
यह कहानी शुरू हुई साल 2018 में, जब इन दोनों भाइयों ने एक सरल लेकिन महत्वपूर्ण सवाल पूछा —
“जब MDH जैसी कंपनियाँ 400 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही हैं, तो फिर भी भारत के 70% मसाले मिलावटी क्यों हैं?”
जांच के दौरान उन्हें सच्चाई का पता चला कि बाजार में बिकने वाले कई स्थानीय मसालों में कृत्रिम रंग, चॉक पाउडर, और कुछ मामलों में गोबर व भूसा तक मिलाया जा रहा है। यही वह क्षण था जब उन्होंने ‘Zoff Foods’ की शुरुआत की — एक ऐसे ब्रांड के रूप में जो शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी देता है।
शुरुआत में कंपनी ने साबुत मसालों से कारोबार शुरू किया, लेकिन जल्द ही लोकप्रिय मसालों की रेंज तक विस्तार किया।
Zoff की सबसे बड़ी तकनीकी सफलता रही इसका Cold Grinding Technique, जो मसालों की प्राकृतिक खुशबू और तेलों को सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही उन्होंने पेश किए resealable पाउच, जिससे मसालों की ताजगी बरकरार रहती है और बर्बादी कम होती है।
Zoff Foods की एक और खास रणनीति रही — ऑनलाइन फर्स्ट अप्रोच। जहां पारंपरिक ब्रांड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीछे रह गए, वहीं Zoff ने ई-कॉमर्स के ज़रिए ग्राहकों तक सीधा पहुंच बनायी।
इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाकर और Shark Tank India में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर, कंपनी ने राष्ट्रीय पहचान हासिल की।
कुछ ही वर्षों में Zoff Foods एक ₹100 करोड़+ की लाभदायक कंपनी बन चुकी है।
स्टील कारोबार से मसाला उद्योग तक का यह सफर दिखाता है कि अगर सोच नई हो और नीयत शुद्ध, तो भीड़ भरे बाजार में भी नवाचार और ईमानदारी की जीत होती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।