नोएडा में क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स दुकान में लगी आग, दम घुटने से पत्नी की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (07 जनवरी 2025): नोएडा से आज सुबह दिन निकलते ही आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि ग्राम छिजारसी में एक क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स दुकान में आग लग गई। जिस समय दुकान में आग लगी उसपर उसमें दो पति पत्नी सो रहे थे, जिसमें वह दोनों आग की चपेट में आ गए जिसमें महिला की मौत हो गई और पति को सुरक्षित बाहर निकल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 07 जनवरी को थाना सेक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिजारसी मेन रोड पर बनी के एस क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स दुकान के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट की 04 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई एवं आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। दुकान में सो रहे पति पत्नी में से पत्नी (विनीता आयु लगभग 35 वर्ष) की धुएं में फंसे रहने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। पति अभी सुरक्षित है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।