दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के ट्वीट से फिर राजनीति में मची खलबली, ऐसा क्या लिखा?
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (06 जनवरी, 2025): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी के नेताओं पर केंद्र सरकार कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं पर छापेमारी और गिरफ्तारी बीजेपी की “बौखलाहट” का नतीजा है।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, “मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी। बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब तक उनकी पार्टी के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है और आगे भी कुछ नहीं होगा। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को “कट्टर ईमानदार” बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक दबाव का नतीजा है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इस पर पार्टी का कहना है कि यह विपक्ष की ओर से उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हैं और चुनावों की तैयारियां चल रही हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।