भारत की विश्व विजेता सशक्त नारियों की कामयाबी पर क्या कहती है सम्मानित सशक्त महिला शक्ति
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (03 नवंबर, 2025): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) के फ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और देश की दिग्गज महिलाओं ने टीम इंडिया को गर्व और उत्साह से सलाम किया।
राष्ट्रपति ने बधाई संदेश में कहा — “They have created history by winning it for the first time. This watershed moment will take women cricket to still higher performances.” उन्होंने पूरी टीम की मेहनत और प्रतिभा को देश के लिए गर्व का विषय बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा — “HISTORY WRITTEN: INDIA – CHAMPIONS OF THE WORLD! यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, यह घोषणा है कि हमारी बेटियां अब सीमाओं से परे उड़ान भर रही हैं। यह हर उस लड़की की जीत है, जिसने कभी सपने देखने की हिम्मत की।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम की सराहना करते हुए कहा — “You have proved that you are a world-class team… You are our heroes.” उन्होंने खिलाड़ियों के साहस और जज़्बे को नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।
बॉलीवुड से भी बधाइयों की झड़ी लगी। अभिनेत्री कंगना रनौत ने लिखा — “हम हैं विश्व चैंपियन! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।” अनुष्का शर्मा ने टीम को “चैंपियंस” बताते हुए गर्व जताया, जबकि करीना कपूर ने लिखा — “अभी भी रो रही हूं, खुशी के आंसू हैं।”
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा — “शाबाश टीम इंडिया! पूरे देश के लिए यह गर्व और खुशी का पल है।”
भारत की बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा, बल्कि हर भारतीय के हृदय में गर्व की नई लहर पैदा की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।