New Delhi News (01 November 2025): दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है। शुक्रवार को उसकी पिछली हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष कुमार ने यह आदेश जारी किया। अब उसकी अगली पेशी 14 नवंबर को होगी। इसी मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर 7 नवंबर को सेशंस कोर्ट में सुनवाई होगी।
पहले दो बार बढ़ाई जा चुकी है हिरासत
इससे पहले 3 अक्टूबर को कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसे बाद में 17 अक्टूबर को बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक किया गया था। अब तीसरी बार हिरासत बढ़ाई गई है। इस बीच, 27 अक्टूबर को एडिशनल सेशंस जज दीप्ति देवेश ने दिल्ली पुलिस से जांच की अद्यतन रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने बताया कि 16 पीड़िताओं में से 9 का परीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पीड़िताएं अभी दिल्ली से बाहर हैं।
पुलिस के हाथ लगे कई अहम सबूत
दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ गंभीर और पर्याप्त सबूत मिले हैं। इनमें छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार से संबंधित तस्वीरें, मैसेज और स्क्रीनशॉट शामिल हैं। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन अदालत में पुलिस ने इन दावों का विरोध किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया था और उसने कॉलेज की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें की थीं।
सीसीटीवी कैमरों से रखता था नजर, वित्तीय गड़बड़ियों के भी आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चैतन्यानंद के पास कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की पहुंच थी। उसने वॉशरूम के पास कैमरे लगवाकर छात्राओं की निगरानी की थी। इसके अलावा, उस पर संस्थान की संपत्तियों का दुरुपयोग और वित्तीय फर्जीवाड़े का भी आरोप है। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक लग्ज़री बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की थी, जिसे कथित रूप से कॉलेज के फंड से खरीदा गया था।
कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती?
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिसे डॉ. पार्थ सारथि के नाम से भी जाना जाता है, मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। वह खुद को एक आध्यात्मिक गुरु बताता था और निजी कॉलेज में धार्मिक व शिक्षण गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। हालांकि, छात्राओं से यौन शोषण के गंभीर आरोप सामने आने के बाद स्रंगेरी शारदा पीठ ने उसे अपने पद से हटा दिया है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है और मामले की अगली सुनवाई का इंतज़ार कर रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।