ITS डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में एंटी-रैगिंग कार्यशाला का आयोजन
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 29.10.2025 एंटी-रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान परिसर में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना तथा आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यशाला में बी0डी0एस0 और एम0डी0एस0 के सभी छात्र और एंटी रैगिंग काउंसिल मेम्बर के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवं प्रभारी विभाग- ओरल एवं मैक्सिलाफेशियल सर्जरी, जामिया मिलिया इस्लामिया तथा सदस्य, डेंटल काउंसिल आॅफ इंडिया, डाॅ0 संजय सिंह ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि रैगिंग जैसी गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता को बढावा देती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डेंटल काउंसिल आॅफ इंउिया द्वारा रैगिंग के खिलाफ कड़े दिशा-दिर्देश बनाए गए हैं और प्रत्येक संस्थान की यह नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है कि वे इनका पूर्ण रूप से पालन करें।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सीनियर-जूनियर संबंध को मित्रता, मार्गदर्शन और सहयोग के रूप में अपनाएं न कि भय या दबाव के रूप में। उन्होंने अंत में कहा कि रैगिंग नहीं, संवाद और सहयोग ही विद्यार्थियों की सच्ची पहचान है।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने डाॅ0 संजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों के बीच एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं। डाॅ0 अरोरा ने आगे कहा कि रैगिंग एक अमानवीय और अनुशासनहीन कृत्य है जो किसी भी शैक्षणिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। काॅलेज परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग को सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। हमारा उद्देश्य एक
ऐसा वातावरण बनाना है जहां विद्यार्थी भयमुक्त होकर शिक्षा प्राप्त करें और आपसी सम्मान तथा सौहार्द की भावना को बढावा दें। रैगिंग रोकना केवल प्रशासन का नही, बल्कि हर छात्र का नैतिक दायित्य है। संस्थान सदैव डेंटल काइंसिल आॅफ इंडिया के सभी एंटी-रैगिंग दिशा-निर्देशों का पालन करता है। उन्होंने छात्रों से यह शपथ दिलाई कि वे रैगिंग के किसी भी रूप में भाग नहीं लेंगे और काॅलेज परिसर में मित्रतापूण और
सुरक्षित माहौल बनाए रखेंगे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।