पटना साहिब में सीएम रेखा गुप्ता की गर्जना: “अब हवा नहीं, एनडीए की आंधी चल रही है”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Bihar News (30 October 2025): पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में आज एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जोरदार भाषण दिया। मंच पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे। रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की धरती आज विकास की नई कहानी लिख रही है और इस परिवर्तन के केंद्र में एनडीए की नीतियां हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार फिर एनडीए को भारी बहुमत से सत्ता में लौटाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “बिहार में अब हवा नहीं, एनडीए की आंधी चल रही है।” उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार में पटना साहिब का कायाकल्प हो चुका है जहां कभी जाम हुआ करता था, वहां आज आधुनिक फ्लाईओवर हैं; जहां अंधेरा था, वहां आज विकास की रोशनी है; और जहां कभी डर का माहौल था, वहां अब सुरक्षा और विश्वास का वातावरण है। उन्होंने इसे ‘जंगलराज और सुशासन’ के बीच का असली फर्क बताया।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि “लालटेन वालों ने बिहार को जानबूझकर अंधेरे में रखा, क्योंकि उसी अंधेरे में उनके अपराध, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति फलती-फूलती थी।” उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “वे बिहार आते ही राज्य का और छठ जैसे पवित्र पर्व का अपमान करते हैं। उन्हें बिहार की मिट्टी से नफ़रत है और विकास से एलर्जी है। इस बार बिहार की जनता उनका खाता हमेशा के लिए बंद कर देगी।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में गरीब और गरीब बना, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य कभी बिहार का विकास नहीं रहा, बल्कि केवल अपने परिवार का हित साधना रहा। रेखा गुप्ता ने जनता से आह्वान करते हुए कहा “पटना साहिब ने ठान लिया है, अबकी बार फिर से एनडीए सरकार। विकास की इस रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता।।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।