New Delhi News (29 October 2025): छठ महापर्व (Chhath Festival) के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली में यमुना (Yamuna River) घाटों की स्वच्छता (Cleanliness) को लेकर अभियान तेज हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के साथ आईटीओ छठ घाट से नगर निगम (MCD) द्वारा प्राकृतिक एवं कृत्रिम (Artificial) घाटों की सफाई अभियान की सांकेतिक शुरुआत की। इस दौरान मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा वासुदेव घाट पर सफाई में शामिल हुए, जबकि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आईटीओ घाट पर पहुंचे। भाजपा सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों पर श्रमदान करते हुए सफाई में अपना योगदान दिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मिंटो ब्रिज छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर अरविंद गर्ग, यासीर जिलानी और अमित गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हरकेश नगर घाट पर और सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग स्थित अजमल खान पार्क घाट पर श्रमदान किया।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए 4 कार्य दिवस (Working Days) का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शानदार आयोजन के बाद पूर्वांचल (Purvanchal) समाज का आशीर्वाद भाजपा सरकार को मिला है, और अब यमुना तट को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम की मदद से फूल, पूजा सामग्री और कचरे को व्यवस्थित तरीके से हटाने का काम निरंतर जारी रखा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।