दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया पीएम मोदी भी होंगे शामिल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (26 October 2025): दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार राजधानी में छठ पूजा को लेकर अब तक की सबसे बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि “पूरे दिल्ली में अभूतपूर्व योजना बनाई गई है, हर जिले में मॉडल घाट बनाए जा रहे हैं। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा घाट होगा और हम हर साल इसकी भव्यता बढ़ाने का काम करेंगे।” वर्मा ने यह भी घोषणा की कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में छठ पर्व मनाने में शामिल होंगे, जो राजधानी के लिए गर्व का अवसर होगा।
यमुना किनारे बनेंगे 20 नए छठ घाट
प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस बार यमुना तट पर विशेष रूप से छठ पर्व के लिए लगभग 20 घाट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहले यमुना घाट पर छठ नहीं मनाया जाता था, लेकिन इस बार हमने इसे पूरी तरह बदल दिया है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली समाज को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा का अवसर मिले।” मंत्री ने साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और सभी विभागों को चौबीसों घंटे निगरानी में रहने का निर्देश दिया।
राजनीति पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “राजनीति वे लोग कर रहे हैं जिन्हें दिल्ली की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। जनता ने इन्हें इसलिए दौड़ाया क्योंकि ये चोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त थे।” सचदेवा ने कहा कि आज जब दिल्ली में हर समुदाय और वर्ग के लोग मिलकर छठ जैसे बड़े पर्व की तैयारी कर रहे हैं, तब विपक्ष केवल बयानबाजी कर रहा है।
‘रेखा गुप्ता सरकार के काम से परेशान विपक्ष’
वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि विपक्ष की बौखलाहट की वजह है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने महज आठ महीनों में इतने विकास कार्य कर दिखाए, जो पहले संभव नहीं थे। उन्होंने कहा कि “दिल्ली की जनता अब देख रही है कि सरकार बिना भ्रष्टाचार के भी काम कर सकती है।” भाजपा नेताओं के अनुसार, इस बार का छठ न केवल आस्था का पर्व होगा, बल्कि दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय और जनता की भागीदारी का एक नया उदाहरण भी बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।