औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब “छत्रपति संभाजीनगर” नाम से जाना जाएगा

टेन न्यूज नेटवर्क

Aurangabad News (26 October 2025): दक्षिण मध्य रेलवे ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए “औरंगाबाद” रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब इस स्टेशन को “छत्रपति संभाजीनगर” रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। रेलवे के अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नांदेड मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन के नाम परिवर्तन को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। साथ ही स्टेशन का नया कोड “CPSN” निर्धारित किया गया है, जो सभी रेलवे रिकॉर्ड और टिकट बुकिंग सिस्टम में अपडेट किया जाएगा।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर ने बताया कि यह निर्णय केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है। अब से यात्रियों को टिकट, घोषणाओं और रेलवे से जुड़ी सभी सूचनाओं में “छत्रपति संभाजीनगर” नाम दिखाई देगा। अधिकारियों ने कहा कि नाम परिवर्तन से स्थानीय जनता की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भावनाओं को सम्मान मिला है, जबकि स्टेशन के संचालन या ट्रेन सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।