अब यमुना तट पर आस्था का अपमान नहीं होगा’: वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 October 2025): छठ महापर्व से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना तट स्थित भैरव घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर घाट की सफाई की और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजा स्थल को तैयार किया। सचदेवा ने कहा कि “यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि आस्था का सम्मान है। यमुना तट अब स्वच्छ, सुंदर और भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है।”
सचदेवा ने इस मौके पर आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल सरकार ने वर्षों तक पूर्वांचल के लोगों की आस्था के साथ छल किया। उन्होंने यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।” अब दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं, जिन्होंने इस अन्याय को खत्म किया है और आस्था के पर्व को सम्मान देने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि छठ पर्व पर पूर्वांचल के भाइयों-बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। सचदेवा ने कहा कि “छठ पूजा दिल्ली की सांस्कृतिक आत्मा का हिस्सा है, और भाजपा सरकार इसे पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।