प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित होगा इस वर्ष का छठ पर्व, छठी मइया फाउंडेशन ने की घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/10/2025): नोएडा में स्थित छठी मइया फाउंडेशन (भारत) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 का छठ पर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है। फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप दुबे ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की उस ऐतिहासिक पहल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए लिया गया है, जिसके अंतर्गत छठ पर्व को यूनेस्को (UNESCO) की ‘Intangible Cultural Heritage’ यानी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

संदीप दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यह पहल न केवल बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक सम्मान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि, छठ पर्व भारतीय मातृशक्ति, प्रकृति और सूर्य उपासना का जीवंत प्रतीक है, और इसका वैश्विक मान्यता प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस अवसर पर वे स्वयं छठ व्रत रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में उनके निरंतर नेतृत्व की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं के पुनर्जागरण का आधार बन चुका है।

छठी मइया फाउंडेशन की ओर से यह आयोजन जेपी विश टाउन, कोसमॉस, सेक्टर-134, नोएडा में कोसमॉस परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत आज 27 अक्टूबर 2025 को सायं 4:30 बजे छठ कथा और संध्या अर्घ्य का आयोजन किया गया है, जबकि 28 अक्टूबर की प्रातः 5:00 बजे उषा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

फाउंडेशन ने समस्त श्रद्धालुओं, छठ उपासकों और मीडिया प्रतिनिधियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर “छठी मइया” के आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है। फाउंडेशन के नोएडा चेयरमैन सजेश प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपरा के गौरव को भी सशक्त करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत की संस्कृति, सनातन परंपराओं और लोक आस्था के प्रति सम्मान हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। छठी मइया फाउंडेशन उनकी इस भावना को नमन करता है, संदीप दुबे, चेयरमैन, छठी मइया फाउंडेशन (भारत) , यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का पर्व बनेगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में भी एक सार्थक पहल साबित होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।