दिल्ली पुलिस ने ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो आतंकवादी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24 October 2025): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। विशेष प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला है जबकि दूसरा भोपाल से है। दोनों को 16 और 18 अक्टूबर को अलग-अलग अभियानों के दौरान पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

स्पेशल सेल के अधिकारि ने बताया कि दोनों आतंकी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाना चाहते थे। जांच के दौरान उनके पास से टाइमर के तौर पर इस्तेमाल होने वाली एक घड़ी, आईईडी बनाने की तस्वीरें, ISIS का झंडा और कुछ संदिग्ध कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली के एक मॉल में धमाका करने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से उनकी साजिश नाकाम कर दी गई।

दिल्ली पुलिस अब इन आतंकियों के नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और क्या किसी विदेशी हैंडलर से इनका सीधा संपर्क था। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी दिल्ली समेत देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि दोनों आरोपी लंबे समय से ISIS की विचारधारा से प्रभावित होकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।