New Delhi News (24 October 2025): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात हुई एक मुठभेड़ में रंजन पाठक गैंग के चार कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। इन अपराधियों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उनकी लोकेशन सीतामढ़ी पुलिस से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर ट्रेस की गई थी।
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे इन अपराधियों की गतिविधि बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर रोहिणी के बेगमपुर थाना क्षेत्र में देखी गई। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 3:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
संयुक्त सीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से चार सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक बलेनो कार बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारे गए चारों अपराधी रंजन पाठक गैंग से जुड़े थे और बिहार में हत्या, रंगदारी तथा लूटपाट के कई मामलों में वांछित थे। वे लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और यहां से अपने आपराधिक नेटवर्क को चला रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। बरामद हथियारों और वाहनों की फोरेंसिक जांच की जा रही है, साथ ही मृत अपराधियों की पहचान की औपचारिक पुष्टि के बाद बिहार पुलिस के साथ समन्वय से आगे की कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि यह मुठभेड़ न केवल दिल्ली बल्कि बिहार में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और इससे रंजन पाठक गैंग के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।