पंजाब में किसानों को पराली जलाने के लिए कौन कह रहा?, दिल्ली सरकार के मंत्री का बड़ा खुलासा!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 October 2025): दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में शासित आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिरसा ने कहा कि पंजाब में किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि वे पराली जलाएं ताकि इसका असर दिल्ली की हवा पर पड़े। उन्होंने कहा, “मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि किस तरह आम आदमी पार्टी किसानों को अपने चेहरे ढककर पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है। किसान खुद पराली नहीं जलाना चाहते, लेकिन उन्हें ऐसा करने को कहा जा रहा है।”

सिरसा ने कहा कि यह राजनीति का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रूप है, जहाँ दिल्ली की जनता को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है और इसके पीछे पंजाब सरकार की साज़िश काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले दस सालों से किसानों को बदनाम करते रहे हैं, लेकिन अब वही पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए पराली को हथियार बना रही है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि “हमने केवल सात महीनों में उस समस्या पर काम शुरू किया है, जो पिछले 27 वर्षों से चली आ रही थी।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मदद से पराली प्रबंधन के स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है, जबकि AAP सरकार प्रदूषण फैलाकर दिल्ली के लोगों को नुकसान पहुँचा रही है। सिरसा ने दिल्ली और पंजाब की जनता से अपील की कि वे इस “राजनीतिक प्रदूषण” की सच्चाई को पहचानें और किसानों के नाम पर हो रहे इस खेल का विरोध करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।