New Delhi News (15 अक्टूबर 2025): भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती पर नई दिल्ली के एनसीयूआई सभागार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘स्पेस मिशन–2025’ (Space Mission 2025) का समापन नवाचार और विज्ञान के उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य था युवाओं में अनुसंधान (Research), नवाचार (Innovation) और अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science) के प्रति रुचि जगाना।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने रामेश्वरम स्थित डॉ. कलाम स्मारक से कहा, “डॉ. कलाम का सपना था विकसित भारत 2020, और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह सपना विकसित भारत 2047 के रूप में साकार हो रहा है। चंद्रयान (Chandrayaan) और आदित्य मिशनों की सफलता उसी दृष्टि का परिणाम है।”
वहीं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा, “आने वाला भारत युवाओं का भारत है। स्टार्टअप इंडिया (Startup India) और मेक इन इंडिया (Make in India) जैसे अभियानों से नवाचार की संस्कृति मजबूत हो रही है। नई पीढ़ी ही डॉ. कलाम के वैज्ञानिक भारत के सपने को साकार करेगी।”
इस अवसर पर इसरो (ISRO) की वैज्ञानिक निगार शाजी (परियोजना निदेशक, आदित्य-एल1 मिशन) और डॉ. पी. वीरमुथुवेल (परियोजना निदेशक, चंद्रयान–3) सहित देशभर के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और लगभग एक हजार छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष, रॉकेट प्रौद्योगिकी (Rocket Technology) और STEM आधारित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में भी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, रामेश्वरम के नेशनल मेमोरियल में उनके परिवार के सदस्यों — ए.पी.जे.एम. जैनुलाबुद्दीन, नजिमा मरैकयार, शेख दाऊद और डॉ. ए.पी.जे.एम. शेख सलीम — ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
आयोजकों ने कहा कि ‘स्पेस मिशन–2025’ केवल एक संगोष्ठी नहीं, बल्कि एक आंदोलन (Movement) है, जो तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर (Self-reliant) भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं को प्रेरित कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।