उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स के जरिए युवाओं को मिल रहा सुनहरा अवसर

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (14/10/2025): उत्तर प्रदेश में खेल अब केवल मनोरंजन या औपचारिक गतिविधि नहीं रहा, बल्कि युवाओं के स्वावलंबन और जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से बीते तीन वर्षों में 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां प्रदान की गई हैं।

इन खिलाड़ियों में वे प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। सरकार ने ऐसे खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार डिप्टी एसपी, तहसीलदार और खेल विभाग सहित अन्य पदों पर नियुक्त किया है, ताकि वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेलों को भी आगे बढ़ा सकें।

हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल पुलिस गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे सही प्लेटफार्म की आवश्यकता है, जिसे राज्य सरकार अब सक्रिय रूप से प्रदान कर रही है।

सरकार ने अब तक 80,000 से अधिक खेल सामग्री किट्स जैसे वॉलीबॉल, फुटबॉल और अन्य खेल उपकरण खिलाड़ियों तक पहुंचाए हैं। साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल के प्रति जागरूकता और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इन प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में खेल न केवल प्रतियोगिता का माध्यम, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत स्तंभ बनकर उभर रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।