“दिवाली आस्था का त्योहार”, मंत्री कपिल मिश्रा ने सर्वोच्च अदालत से क्या मांग की

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 October 2025): दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा कि दीपावली पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित रूप से यह सुझाव दिया है कि केवल पर्यावरण के अनुकूल (ग्रीन) पटाखों को ही अनुमति दी जाए। मिश्रा ने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि प्रदूषण न बढ़े, लेकिन यह कहना गलत है कि केवल पटाखों से ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है।”

मंत्री कपिल मिश्रा ने पिछले शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने इस विषय पर अदालत का रुख तक नहीं किया था। “पहले की सरकारें खुद अपने घरों में तो पटाखे चलाती थीं, लेकिन जब समाज और राज्य की बात आती थी, तो चुप बैठ जाती थीं। यह दोहरा रवैया ठीक नहीं है।” मिश्रा ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावना का प्रतीक है, इसलिए इसे पारंपरिक और श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने का अधिकार दिल्ली के नागरिकों को भी मिलना चाहिए।।

कपिल मिश्रा ने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में संतुलित फैसला देगा। उन्होंने कहा कि अदालत को आस्था और पर्यावरण, दोनों के बीच संतुलन बनाना होगा ताकि दिवाली का त्योहार अपनी पवित्रता और परंपरा के साथ मनाया जा सके। “हम चाहते हैं कि दिल्लीवासी दीपावली को खुशी, आस्था और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। अगर ग्रीन पटाखों की अनुमति मिलती है, तो यह परंपरा और पर्यावरण दोनों की रक्षा होगी,” उन्होंने कहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।