एमसीडी MTS कर्मचारियों की मांगों को लेकर AAP नेता अंकुश नारंग ने क्या मांग कर दी

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (09 अक्टूबर 2025): AAP नेता अंकुश नारंग (Ankush Narang) ने एमसीडी (MCD) के जन-स्वास्थ्य विभाग के 5200 DBC/CFW (MTS) कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा करने के लिए मेयर राजा इक़बाल सिंह (Raja Iqbal Singh), निगम आयुक्त अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) और निगम सचिव शिवा प्रसाद (Shiva Prasad) को तुरंत Special House Meeting बुलाने का पत्र लिखा।

अंकुश नारंग ने बताया कि दिल्ली में डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया (Chikungunya) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका समाधान ही दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में राहत दिलाने का रास्ता है।

उन्होंने कहा कि एमसीडी के सभी DBC कर्मचारियों (DBC Employees) को MTS दर्जा (MTS Status) और बजट में प्रावधान किया गया था, लेकिन अब तक समान वेतनमान और सुविधाएं न मिलने से कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि प्रशासन को तत्काल कदम उठाकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए, ताकि जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई व्यवधान न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।