Bihar Assembly Election 2025 : जन सुराज ने जारी किया प्रत्याशियों की पहली सूची, किन दिग्गजों को मैदान में उतारा

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (09 October 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपनी प्रत्याशीयों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों सीमांचल, मिथिलांचल, मगध, भोजपुर और पटना प्रमंडल से उम्मीदवारों को उतारकर राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सूची केवल नामों की नहीं, बल्कि “बदलाव के एजेंडे” की शुरुआत है।

पहली सूची में पश्चिम चंपारण से डॉ. नरैन प्रसाद (वाल्मीकि नगर) और सुनील कुमार (लौरिया) जैसे नाम शामिल हैं, जबकि पूर्वी चंपारण की हरसिधि (SC) से अवधेश राम और ढाका से डॉ. लाल बाबू प्रसाद मैदान में हैं। सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया से भी उम्मीदवार तय किए गए हैं, जिनमें उषा किरण, विजय कुमार साह, राम प्रवेश यादव, राघिब बाबलू, अबू अफ्फान फारूके और अफरोज आलम जैसे नाम प्रमुख हैं। यह सूची महिला और युवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने वाली दिखाई देती है।

कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र में किशोर कुमार (सहरसा), सुबोध कुमार सुमन (आलमनगर), शमीम अख्तर (महिषी), आर.के. मिश्रा (दरभंगा) और बिट्टू साहनी (केवटी) जैसे उम्मीदवार उतारे गए हैं। वहीं, तेज नारायण साहनी (मीनापुर) और डॉ. अमित कुमार दास (मुजफ्फरपुर) जैसे चेहरे उत्तर बिहार में जनाधार मजबूत करने का प्रयास करेंगे। पार्टी का कहना है कि इन इलाकों में जनता से सीधे संवाद और विकास के वादों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

सारण, सिवान और गोपालगंज जैसे इलाकों में श्रवण महतो (बनियापुर), जय प्रकाश सिंह (छपरा), राहुल कीर्ति सिंह (रघुनाथपुर) और प्रीति कुमारी (भोरे – SC) जैसे प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं मध्य बिहार के नालंदा, भागलपुर और बांका से लता सिंह, कुमारी पूनम सिन्हा, घनश्याम दास और ब्रज किशोर पंडित को टिकट मिला है। के.सी. सिन्हा को पटना महानगर की कुम्हरार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

मगध और भोजपुर क्षेत्र से डॉ. विजय कुमार गुप्ता (आरा), नेहा कुमारी (चेनारी – SC), रितेश रंजन पांडे (करगहर), अर्चना चंद्रा (नबीनगर) और लक्ष्मण मांझी (बोधगया – SC) जैसे नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि यह सूची बिहार की सामाजिक विविधता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “जन सुराज पार्टी सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही है।” पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी सूची भी जारी करेगी, जिससे स्पष्ट होगा कि 2025 का चुनाव बिहार की राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।