“140 करोड़ भारतीय देश की सबसे बड़ी संपत्ति”: सीएम रेखा गुप्ता | इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2025

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 October 2025): इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2025 में भाग लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि भारत की असली ताकत उसके 140 करोड़ नागरिक हैं, जो देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं। भारत का भविष्य तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका को समझते हुए विकास की दिशा में योगदान देगा। सीएम ने कहा, “हमारे लोग ही हमारी पूंजी हैं, और इन्हीं की ऊर्जा से भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाना है।”

रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न पर जोर दिया और कहा कि यह केवल छोटे उद्योगों या स्थानीय व्यापारों तक सीमित नहीं है। बल्कि यह एक व्यापक सोच है, जिसमें रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक और नवाचार जैसे सभी क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत को आत्मनिर्भर बनना है, तो हर क्षेत्र में स्थानीय नवाचार और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के इंडियन मोबाइल कांग्रेस में सैकड़ों स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और एग्ज़िबिटर्स भाग ले रहे हैं, जो भारत को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस अवसर को “भारत की नई टेक क्रांति की शुरुआत” बताया और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि युवा उद्यमियों और नवाचार करने वालों को हर संभव सहयोग दिया जाए, ताकि वे स्थानीय संसाधनों के दम पर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।