पत्नी संग विवाद पर बोले पवन सिंह- “अब अचानक अपनापन क्यों दिखा? यह सब राजनीतिक साजिश है”

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (08/10/2025): भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले तीन से चार साल से कोर्ट में विचाराधीन है और अब जो बातें बाजार और सोशल मीडिया में फैल रही हैं, उनका कोई ठोस आधार नहीं है।

पवन सिंह ने कहा, “हमारा मामला कोर्ट में 3-4 साल से चल रहा है। मार्केट में जो बातें चल रही हैं, उनसे हम क्या महसूस कर सकते हैं। आज ही अपनापन क्यों दिखा?… ये कौन सा अपनापन है, इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं कि मुझे परेशान करना है।”

उन्होंने इस पूरे विवाद को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। पवन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रखते हैं और अदालत जो भी फैसला देगी, उन्हें वह स्वीकार होगा।

अभिनेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और विरोधी दोनों ही तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।