New Delhi News (07 October 2025): दिल्ली में इस दीपावली सीजन में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य “स्वदेशी मेला” आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक कर्तव्य पथ पर लगेगा। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने जानकारी दी कि इस मेले में भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाएँ, घरेलू उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट्स और स्थानीय उद्यमियों की मेहनत से तैयार वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
भारतीय हुनर और परंपरा का संगम
मंत्री सिरसा ने कहा कि यह मेला भारत के शिल्प, कला और संस्कृति का सजीव उदाहरण होगा। यहां आने वाले लोगों को भारत के हुनर की वह खूबसूरती देखने को मिलेगी, जो स्वदेशी भावना को जीवंत करती है। उन्होंने कहा, “कर्तव्य पथ पर भारत के हुनर से बनी वस्तुएं, भौगोलिक पहचान वाले उत्पाद और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
स्टॉल आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर
सिरसा ने बताया कि मेले में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के इच्छुक लोगों के लिए स्टॉल की व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। स्टॉल मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक छोटे व्यापारी, कलाकार और महिला उद्यमी इसमें भाग ले सकें। मंत्री ने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मेले में बड़ी संख्या में पहुंचें और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ाएं।
दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
मंत्री सिरसा ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी आगे बढ़ाती है। “जब हम दीपावली मना रहे हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि स्वदेशी चीजों की वैल्यू सबसे अधिक होती है। इस बार दीपावली पर देशी दीये जलाएं, देशी सजावट करें और देशी उपहार खरीदें।”
‘देश की ताकत बढ़ाने का अवसर’
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को आगे बढ़ाने का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की मंत्री रेखा गुप्ता का भी यही मानना है कि देश को मजबूत करने का रास्ता स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन से होकर गुजरता है। सिरसा ने कहा, “देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है तो हमें अपने ही उत्पादों को अपनाना होगा। आइए, इस दीपावली पर संकल्प लें कि स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।