Bihar Assembly Election: 7.42 करोड़ मतदाता तय करेंगे बिहार का भविष्य, कितने पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (06 October 2025): बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयोग के मुताबिक राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक आयु के 14,000 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करेंगे। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 14 लाख बताई गई है। मतदान व्यवस्था को सहज और सुचारू बनाने के लिए इस बार बिहार में कुल 90,712 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें 1,350 मॉडल पोलिंग स्टेशन और 1,040 ऐसे विशेष पोलिंग स्टेशन होंगे जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1,200 मतदाताओं को ही मतदान करने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लंबी कतारों से बचा जा सके और वोटिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आयोग का कहना है कि सभी जिलों में मतदान दिवस पर सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोकतंत्र का यह पर्व शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।