दशहरा पर यमुना पार आएंगे पीएम मोदी, रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02/10/2025): इस बार दशहरा का उत्सव राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके में विशेष होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यमुना पार के आईपी एक्सटेंशन रामलीला ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए ग्राउंड पर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी के लिए विशेष भव्य और वाटरप्रूफ मंच तैयार किया गया है, ताकि मौसम का कोई असर कार्यक्रम पर न पड़े और कार्यक्रम सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रामलीला मैदान को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के साथ एसपीजी की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। सुरक्षा मानकों के तहत मैदान के हर कोने में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे और किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए हाईटेक निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने बुधवार को दशहरा कार्यक्रम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनिया ने की, जिसमें एडिशनल डीसीपी-1 विनीत कुमार और एडिशनल डीसीपी-2 जगदेव सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों, सुरक्षा सतर्कता और संभावित जोखिमों से निपटने के निर्देश दिए गए।

श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के प्रधान सुरेश बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी का रामलीला में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। आयोजन समिति सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दर्शक दोपहर 3 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं, उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सीमित संख्या में ही लोगों को मैदान में आने की अनुमति मिलेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न होगा, और पीएम मोदी का यह दौरा पूर्वी दिल्लीवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।