नई दिल्ली, (02 अक्टूबर 2025): राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला ग्राउंड में विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला समिति का भव्य मंचन इस वर्ष भी खास आकर्षण बना हुआ है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित लीला के दसवें दिन दर्शकों को आज उस क्षण का इंतज़ार रहेगा, जब बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल रावण दहन करेंगे।
आयोजन स्थल पर विशेष आकर्षण के तौर पर 100, 90 और 80 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतले लगाए गए हैं। इन पुतलों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बाउंसरों के साथ पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि दर्शक निश्चिंत होकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले सकें।
रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को इस बार रावण कक्ष, अहिरावण का आह्वान, मकरध्वज-हनुमान युद्ध और अहिरावण वध जैसे अद्वितीय प्रसंग देखने को मिले, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय और रोमांचक बन गया।
महानवमी के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम ने मंच पर आकर प्रभु श्रीराम का तिलक किया और भक्तों को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि जब प्रभु श्रीराम का तीर रावण पर लगेगा, तब पुतला जीवंत प्रतीत होगा। उसकी नाभि से अमृत टपकेगा, आंखों से रक्त के आंसू बहेंगे और “हे राम” का उद्घोष करते हुए पुतला धधक उठेगा। यह दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।
इस तरह आज का रावण दहन समारोह, बॉबी देओल की मौजूदगी और आधुनिक तकनीक से सजाए गए भव्य पुतलों के साथ, दिल्लीवासियों के लिए नवरात्र और दशहरा की यादगार संध्या लेकर आएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।