वीके मल्होत्रा का निधन, बीजेपी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01/10/2025): दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में उनका निधन एम्स में लंबी बीमारी के बाद हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज सुबह से ही उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यालय में जुटने लगे।

अंतिम दर्शन का कार्यक्रम

पार्टी कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आम कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। पूरे दिन नेताओं और आम लोगों का तांता लगा रहा।

अंतिम संस्कार की तैयारियाँ

प्रो. मल्होत्रा का अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और राज्य सरकार की ओर से उनके अंतिम संस्कार को पूरे सम्मान के साथ आयोजित करने का भरोसा दिया।

राजनीतिक और सामाजिक योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा भाजपा की प्रथम पंक्ति के योद्धा थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ और भाजपा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और दिल्ली के सांसद तथा विधायक भी रहे। उनके निधन से पार्टी और दिल्ली दोनों को अपूरणीय क्षति हुई है, और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।