UP स्टार्टअप ‘Unbubble’ ने लॉन्च किया सोशल इनिशिएटिव Plastic Free Sunday

ट्रेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (01/10/2025): ग्रेटर नोएडा के UP International Trade Show (UPITS 2025) में उत्तर प्रदेश आधारित स्टार्टअप Unbubble ने अपने अनोखे सामाजिक पहल “Plastic Free Sunday” की शुरुआत की। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Unbubble एक ऐसा स्टार्टअप है जो 0% वेस्ट पैकेजिंग की सुविधा ब्रांड्स को उपलब्ध कराता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने Plastic Free Sunday का कॉन्सेप्ट लॉन्च किया है। इस पहल के तहत लोगों को हर रविवार प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कंपनी का मानना है कि आज के समय में प्लास्टिक हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, जिसे पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है। लेकिन, सप्ताह में कम से कम एक दिन—विशेषकर रविवार, जब परिवार सबसे अधिक बाहर निकलते हैं और प्लास्टिक का इस्तेमाल अधिक होता है—लोग प्लास्टिक का उपयोग न करें। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।

इसके लिए Unbubble ने एक विशेष “Plastic Free Sunday Calendar” भी तैयार किया है। यह कैलेंडर पर्यावरण-अनुकूल पेपर से बनाया गया है और इसमें हर रविवार के लिए अलग-अलग सुझाव दिए गए हैं, जैसे—सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स का उपयोग करना, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचना और प्लास्टिक की जगह वैकल्पिक पैकेजिंग अपनाना।

UPITS 2025 जैसे बड़े मंच पर इस पहल को लॉन्च करना बेहद अहम माना जा रहा है। यहां पर देश-विदेश की कंपनियां, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, स्कूल-कॉलेज के छात्र और बड़ी संख्या में विज़िटर मौजूद हैं। Unbubble ने अपने स्टॉल पर विज़िटर्स के लिए कई रोचक गेम्स और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़ भी आयोजित कीं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने Plastic Free Sunday के लिए रजिस्ट्रेशन किया।

Unbubble का यह सामाजिक अभियान न केवल प्लास्टिक वेस्ट को कम करने की दिशा में एक बड़ा संदेश देता है, बल्कि युवाओं और आम जनता को प्रेरित करने का भी प्रयास है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।