निषादराज और केवट प्रसंग ने छुआ दर्शकों का मन | श्री धार्मिक रामलीला

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (29/09/2025): श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के छठे दिन भगवान श्रीराम की वनगमन लीला का मंचन किया गया। गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन और कमेटी अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत इस लीला ने दर्शकों को भक्तिभाव और सामाजिक संदेशों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं विशिष्ट अतिथि ठाकुर करण सिंह, राष्ट्रीयकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में अनुकरणीय बताया।

निषादराज और केवट प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र

लीला का शुभारंभ उस भावुक प्रसंग से हुआ, जब प्रभु श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण वनगमन के दौरान निषादराज से मिलते हैं। प्रभु और निषादराज का परस्पर स्नेह देखकर पूरा मंचन भावुक हो उठा। इसके बाद केवट प्रसंग का मंचन हुआ, जिसमें प्रभु के चरण धोकर चरणामृत पाने का आग्रह भक्त केवट के अपार प्रेम और भक्ति की मिसाल बना। यह दृश्य दर्शकों को बार-बार तालियाँ बजाने पर विवश करता रहा।

भरत का आदर्श प्रेम

वनगमन के बाद का दृश्य उस समय मंचित किया गया जब भाई भरत पूरी अयोध्या के साथ चित्रकूट पहुँचते हैं और प्रभु श्रीराम से अयोध्या लौटने की विनती करते हैं। प्रभु के इंकार करने पर भरत उनके चरणों की खड़ाऊ सिंहासन पर विराजित कर चौदह वर्षों तक राज्य संचालन का संकल्प लेते हैं। यह दृश्य भ्रातृ प्रेम और त्याग की उच्चतम पराकाष्ठा को उजागर करता है।

सामाजिक समरसता का संदेश

कमेटी अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि, निषादराज और केवट प्रसंग से समाज को यह प्रेरणा मिलती है कि ईश्वर की दृष्टि में सब समान हैं। प्रभु श्रीराम ने जाति-पांति और ऊँच-नीच के भेदभाव को दरकिनार कर सभी को सम्मान और अधिकार प्रदान किया। यही समरसता और सद्भाव आज के समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मंचन में राक्षसों के वध और चित्रकूट-पंचवटी प्रसंग भी हुए प्रस्तुत

वनवास काल के अन्य प्रसंगों में भगवान श्रीराम के विभिन्न ऋषियों से मिलन, राक्षसों के वध और साधारण जीवों को भयमुक्त करने की घटनाओं का मंचन हुआ। इन दृश्यों ने धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा को जीवंत कर दिया।

आयोजन में शामिल रहे गणमान्य

कार्यक्रम में संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, महेश कमांडो, सचिव ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर, तेजकुमार भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलीला स्थल पर रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने मंचन के भावुक और शिक्षाप्रद प्रसंगों को बार-बार तालियों से सराहा। छोटे-बड़े, महिलाएँ और बच्चे देर रात तक प्रभु की लीलाओं का आनंद लेते रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।