New Delhi News (28/09/2025): लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभिनेत्री पूनम पांडे की जगह अब मेजर शालू वर्मा मंदोदरी का किरदार निभाएंगी।
रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने समिति के आमंत्रण पर मंदोदरी की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी थी, लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद विभिन्न संस्थानों और समाज के वर्गों से आपत्तियां सामने आईं। समिति का मानना है कि इससे रामलीला के मूल उद्देश्य—प्रभु श्रीराम का संदेश समाज तक पहुँचाना—में बाधा उत्पन्न हो सकती थी।
गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस बार मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा को दी जाए। अर्जुन कुमार ने कहा, “इस वर्ष हमारी रामलीला भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है। इसी कारण हमने निर्णय लिया कि सेना से जुड़े कलाकारों को प्रमुख भूमिकाएं दी जाएं। मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा निभाएंगी। उनके अलावा भी सेना के चार-पाँच लोग रामलीला में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।”
इस निर्णय को लेकर समिति और दर्शकों में उत्साह है, क्योंकि पहली बार रामलीला मंचन में सेना के अधिकारी इतने बड़े पैमाने पर भाग ले रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।