यमुनापार में 300 नई DEVI बसें शुरू, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को यमुनापार के नए रूटों पर 300 नई DEVI बसों को हरी झंडी दिखाई। सेवा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। इन बसों के शामिल होने के बाद अब डीटीसी के बेड़े में कुल 974 DEVI बसें हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई इलाकों में बसों की उपलब्धता होने के बावजूद यात्रियों को कनेक्टिविटी की कमी, लंबे सफर और भीड़भाड़ की समस्या का सामना करना पड़ता था। इन चुनौतियों से निपटने के लिए आईआईटी दिल्ली के सहयोग से एक वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया और उसी आधार पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नए रूट तय किए गए।

इन नई बसों के शुरू होने से यमुनापार के यात्रियों को सीधे राजधानी के अलग-अलग हिस्सों तक आसान और सुगम पहुँच मिलेगी। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को समान सुविधा और सम्मान मिले।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।