दिल्ली को मिला दूसरा बायोगैस प्लांट, नरेला में शुरू हुआ CBG-CNG ईंधन स्टेशन
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (26/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने नरेला स्थित घोघा डेयरी में दिल्ली के दूसरे बायोगैस प्लांट और एकीकृत CBG-CNG ईंधन स्टेशन का उद्घाटन किया। सेवा पखवाड़े के दौरान शुरू हुई यह पहल राजधानी में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था और नागरिकों को लाभ
यह अत्याधुनिक संयंत्र न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन करेगा बल्कि घोघा डेयरी और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
स्वच्छ और आत्मनिर्भर दिल्ली का संकल्प
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दिल्ली को ग्रीन एनर्जी का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जो दिल्ली को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर राजधानी के रूप में स्थापित करेंगे। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोल, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक राजकरण खत्री और अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।