Noida International Airport के पास अवैध निर्माण पर एक्शन से क्यों मचा हंगामा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (23/09/2025): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के पास नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। किशोरपुरा गांव क्षेत्र में बुलडोज़र चलाकर कई मकान ध्वस्त किए गए। प्रशासन का कहना है कि ये मकान बिना अनुमति बनाए गए थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
वहीं, किसानों और स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि उनके मकान वैध हैं और उन्हें बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एयरपोर्ट परियोजना के नाम पर उन्हें जबरन उजाड़ा जा रहा है।
मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में यमुना प्राधिकरण के OSD शैलेन्द्र सिंह ने भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट परियोजना को लेकर किसी भी तरह का अवैध कब्ज़ा या गैरकानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस दिया गया था, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद जब मकान खाली नहीं किए गए तो कार्रवाई करनी पड़ी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों या स्थानीय परिवारों को मुआवज़ा मिलना है, उन्हें नियमों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं रहने दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।