New Delhi News (22/09/2025): दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (twiter) पर डीपी बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और “जीएसटी बचत उत्सव – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी, घटी GST मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” लिखा संदेश लगाया है। माना जा रहा है कि यह कदम शारदीय नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी सुधार को लेकर जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस अभियान का मकसद आम जनता को जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभ के बारे में बताना है, लेकिन साथ ही राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास भी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर डीपी बदलने वालों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj), दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) और मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।
गौरतलब है कि रविवार 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “राष्ट्र के नाम” संबोधन में नए जीएसटी सुधार को “सभी के लिए मुंह मीठा करने वाला फैसला” बताया था। उन्होंने कहा कि यह बदलाव व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत देगा। इस कदम को आर्थिक सुधारों की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि जीएसटी को सरल और लाभकारी बनाने के लिए सुधार लाए जाएंगे। इसके बाद हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि पुराने स्लैब खत्म कर केवल दो दरें 5% और 18% रखी जाएंगी। इस फैसले को लेकर बीजेपी अब इसे जनता तक पहुंचाने में जुट गई है, ताकि इसे उत्सव और ‘मोदी सरकार का तोहफा’ के रूप में पेश किया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।