दीपावली के बाद उड़ानें शुरू करेगा जेवर एयरपोर्ट, जानें कब होगा होगा उद्घाटन?
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/09/2025): लंबे इंतजार के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का शुभारंभ अब तय हो गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इसके करीब 45 दिनों के भीतर यानी दीपावली के बाद यहां से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कम होगा बोझ
इस एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के यात्रियों के लिए हवाई यातायात सुगम हो जाएगा। अभी तक पूरा दबाव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर रहता था। जेवर एयरपोर्ट के खुलने से यात्रियों को एक वैकल्पिक विकल्प मिलेगा और दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।
यूपी सीएम ने दी पुष्टि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) ने भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 के अंत से पहले व्यावसायिक उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है, बल्कि पर्यटन और निवेश को भी गति देगा।
चार चरणों में निर्माण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण चार चरणों में किया जा रहा है।
पहले चरण में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है।
एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही यह उत्तर भारत के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
मूल योजना के अनुसार इस परियोजना से सितंबर 2024 में ही उड़ान संचालन शुरू होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी और निर्माण में आई रुकावटों के चलते इसमें देरी हुई। योजना के अनुसार, 2050 तक इस एयरपोर्ट का पूरा विकास कार्य पूरा हो जाएगा। उस समय तक यहां छह रनवे होंगे और यह देश का सबसे बड़ा विमानन केंद्र बन जाएगा। इससे न केवल यात्री आवागमन बल्कि कार्गो क्षमता भी कई गुना बढ़ जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट के संचालन से दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी (Connectivity) पूरी तरह बदल जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और विदेशी निवेश को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और दीपावली के बाद उड़ानों की शुरुआत सिर्फ हवाई संपर्क का विस्तार नहीं, बल्कि उत्तर भारत की आर्थिक तस्वीर बदलने का एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।