नई दिल्ली (01 जनवरी 2024): रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ (ईयर ऑफ रिफॉर्म्स) घोषित करते हुए सशस्त्र बलों की तकनीकी उन्नति और युद्ध की तैयारियों में आधुनिकता लाने का संकल्प लिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेना के तीनों अंगों, थलसेना, वायुसेना, और नौसेना के बीच समन्वय को मजबूत करना और एकीकृत सैन्य कमान की स्थापना को सुगम बनाना है।
सुधारात्मक कदमों के तहत सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय संचालन के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, हाइपरसोनिक तकनीक, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नवाचार शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार देते हुए कहा कि यह 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि भारत अब केवल अपनी रक्षा करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अहम भूमिका निभाते हुए अपनी आर्थिक क्षमता को भी बढ़ा सकता है। रक्षा मंत्रालय का यह प्रयास न केवल देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।